खेल

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर ली है लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया की कई कमजोरियां भी सामने आई हैं

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने मैच के बाद इन कमियों पर बात की।

टीम इंडिया ने अपने सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल (51) और इशान किशन (70) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सात विकेट से शानदार जीत हासिल की लेकिन मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी अटैक में कुछ कमियां दिखी।  केएल राहुल-इशान किशन की शतकीय साझेदारी की मदद से पहले वार्म अप मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। पार्थिव ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हार्दिक पहले कुछ मैचों में गेंदबाजी करने जा रहे हैं, जिस तरह से विराट कोहली ने केवल पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है।”रविचंद्रन अश्विन को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला, वहीं उनके स्पिन पार्टनर राहुल चाहर ने 43 रन देकर मात्र एक ही विकेट लिया। हालांकि, दो सबसे बड़ी चिंता थी हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं करना और भुवनेश्वर कुमार की खराब लय। सीनियर तेज गेंदबाज भुवी ने चार ओवरों में 54 रन दिए और बिना विकेट लिए तीन वाइड फेंके।उन्होंने कहा, “हां, मुझे भुवनेश्वर कुमार की चिंता है। आईपीएल में उनका जिस तरह का फॉर्म था, जहां उन्होंने सिर्फ छह विकेट लिए, लेकिन हां, वो लय से बाहर दिखे, जैसे कि उन्होंने अभ्यास नहीं किया हो। हम अगले मैच में शार्दुल ठाकुर को देख सकते हैं।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!