रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रनिंग कम्युनिटी लेट्स रन के तत्वाधान द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ का किया गया आयोजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रनिंग कम्युनिटी लेट्स रन के तत्वाधान हर साल की तर्ज़ पर ‘दा ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ का किया गया आयोजन 3000 से ज़्यादा धावकों के साथ नया रायपुर में किया गया | यह लेट्स रन के अंतर्गत आयोजित हुई वार्षिक मैराथन का सातवां संकरण है।

यह हर साल की तरह ६ कि.मी, १० कि.मी, २१ कि.मी मैराथन के आयोजन के अलावा मलेट्स रन कोई व्यावसायिक नहीं बल्कि दौड़ने से जुड़े हुए समाज के विभिन्न भागों से आए हुए धावकों का समूह हैं जिन्हे दौड़ना और शारीरिक रूप से अपने को तंदरुस्त रखना पसंद हैं इस समूह में रायपुर के हर वर्ग से और अलग अलग उम्र के लोग भी जुड़े हुए हैं जो साल मैं ३-४ बड़ी-छोटे ऐसे आयोजन करवाते रहते हैं| दा ग्रेट छत्तीसगढ़ रन, हर साल छत्तीसगढ़ की एक विशेषता को अपने वार्षिक आयोजन में प्रदर्शित करता हैं, इस बार बैगा समुदाय की महिलाओं में प्रचलित गोदना कला को मैराथन में धावकों के सामने लाया गया।

इस मौके पर बोलते हुए, आयोजक डॉक्टर विनय तिवारी ने बताया प्रचलित मान्यता के अनुसार गोदना एक बैगा महिला का वह गहना हैं जो मृत्यु पर्यन्त उनके साथ रहता हैं और दौड़ना भी धावकों के लिए कुछ ऐसा ही एहसास हैं यह मैराथन में हर तरह के धावकों के लिए बनी है, चाहे वह अपने आनंद के लिये दौड़ते है या पेशेवर रूप से इस आयोजन में भाग लेने के लिए धावक दूसरे राज्यों से भी शरीक हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल ने भी इस आयोजन मैं अपनी सम्पूर्ण सहभागिता दिखाई एवं सभी धावकों का भरपूर मनोबल बढ़ाया |

रन कोऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन का आभार प्रकट किया उनके योगदान के लिए खासकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ बिजली विभाग रायपुर नगर निगम, नया रायपुर डेवलपमेंट एटोरिटी, कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे निगम प्रमुख मयंक चर्तुवेदी हस्त शिल्प प्रमुख अरूण प्रसाद नगर अधीक्षक सरगुजा जिला अजय यादव रेरा प्रमुख विवेक ढांड और बहुत प्रमुख हस्तियां की सहायता और भाईदारी के लिए। इसके अलावा श्री नारायणा हॉस्पिटल और बहुत सी प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान मैराथन को सफल करने हेतू अपना योगदान दिया । मैराथन के विजेता इस प्रकार रहे ४२ कि.मी सुरेश कुमार साहू प्रथम, योगेंद्र कुमार द्वितीय एवं किशनलाल कोसरिया तृतीय |

२१ कि.मी (आयु १६-५० साल वर्ग) युदिष्ठिर साहू प्रथम, ईश्वर प्रसाद सिन्हा द्वितीय एवं दिनेश कुमार राउत तृतीय, २१ कि.मी (आयु ५०+ साल वर्ग) गोराचंद्र महापात्र प्रथम, भूपेंद्र कुमार हरदेल द्वितीय एवं घनश्याम लाल साहू तृतीय, १० कि.मी में पुरषों (५०+) के विजेता रहे गुलजारी लाल चंद्रा, (१६ – ५० आयु) के विजेता रहे।

विजेंद्र कुमार एवं महिलाओं मैं विजेता रही गीतांजलि साहू आयोजन में विजेताओं के लिए 3.2 लाख रुपए रुपए बतौर पुरस्कार राशि प्रदान की गयी इस दौड़ को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एण्ड डिस्टेंस रेसेस (AIMS) और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन्स (IAAF) ने सर्टिफाई किया है| इस आयोजन का अगला संस्करण १७ दिसंबर २०२३ को प्रस्ताव किया गया है |

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!