रायपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी :- सुशील आनंद शुक्ला

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था कांग्रेस ने बिलासपुर में गोली बारी की घटना तथा उसमें एक व्यक्ति की मौत की कांग्रेस ने दुख व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें। मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था। सरकार ने पुलिस को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सभ्य समाज में एक भी अपराधिक घटना अस्वीकार्य है कांग्रेस सरकार अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण के लिये काम कर रही है भाजपा द्वारा घटना विशेष के आधार पर पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना गलत है जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब की अपेक्षा राज्य में अपराधों में कमी आई है राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों विशेष कर महिलाओं को भय मुक्त जीवन जीने का वातावरण देने को प्राथमिकता में रखा यही कारण है कि राज्य में अपराधों और महिला अत्याचार की घटनाओं में कमी आयी सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी का ही परिणाम है कि राज्य में नक्सल जैसे घटनाओं में भी कमी आयी है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि वर्तमान सरकार में प्रशासनिक सक्रियता और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तेजी से बढ़ी है जिसके चलते ना केवल अपराधों में नियंत्रण हो रहा है बल्कि अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पहले दिन ही स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति संविधान और कानून से ऊपर नहीं है और अपनी कार्यवाहीयों से इस तथ्य को प्रमाणित भी किया है कोई भी आरोपी,कोई भी अपराधी,कोई भी षड्यंत्रकारी कानून और संविधान के दायरे से बाहर नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!