ग्वालियर

शिवपुरी में ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपने जान

शिवपुर न्यूज़ धमाका //  ग्वालियर बायपास स्थित नक्षत्र गार्डन के पास रिहायशी इलाके में संचालित हो रही ट्रांसफार्मर की फैक्ट्री में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग तेज धमाके साथ लगी जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आगजनी के बाद एक-दो तेज धमाके और भी हुए। आग लगने की खबर मिलते ही एसडीएम और सीएमओ प्रशासन के अमले के साथ मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत अग्रवाल की ट्रांसफार्मर फैक्ट्री मांडवी इंडस्ट्रीज में दोपहर 4 बजे अचानक से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगते ही कर्मचारियों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं और आसामान में धुंए का बड़ा गुब्बार भी बन गया। नियंत्रण से बाहर होता देख कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। फैक्ट्री ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग सहित रॉ मटेरियल से उन्हें बनाने का काम किया जाता है और इस दुर्घटना के समय भी काम चल रहा था। फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि एक बड़े बर्तन में तेल रखा हुआ था। पूरी फैक्ट्री में भी यह तेल फैला रहता है। यह ज्वलनशील होता है ओर इसी ने आग पकड़ ली थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री बिना अनुमति संचालित की जा रही थी जिसका प्रशासन पड़ताल कर रहा है।

रिहायशी इलाके में बिना अनुमति चल रही थी फैक्ट्री-  फैक्ट्री से लगे हुए ही कई मकान हैं। यहां पर नई कॉलोनी बसी है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जब संचालक से अनुमति के संबंध में पूछा तो वह जबाव नहीं दे पाया। नियमानुसार रिहायशी इलाके में इस तरह की फैक्ट्री चलाने की अनुमति नहीं दी जाती है। इससे यह भी सवाल उठ रहे हैं कि अब तक प्रशासन क्या कर रहा था। निचले अमले ने कभी अधिकारियों की इसकी जानकारी भी नहीं दी। नगर पालिका के अनुसार फैक्ट्री संचालक के पास फायर की एनओसी भी नहीं थी।

फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर संबंधित काम किया जाता है जो खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके पास अनुमति न होने के साथ आग से बचने की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे। यदि अग्निशामक की व्यवस्था होती तो पहले ही आग पर काबू पाया जा सकता था। जब आग विकराल हो गई तो दो दमकल की गाडियों से इसे बुझाया जा सका। स्टाफ ने फैक्ट्री के अंदर रखे ज्वलनशील तेल से भरे हुए ड्रम समय रहते बाहर फेंक दिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था और कुछ घर भी इसकी जद में आ सकते थे।

इस बात की जांच की जाएगी कि फैक्ट्री किस की अनुमति से संचालित की जा रही थी। इसके लिए नोटिस भी देंगे और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!