नई दिल्ली

यह भारत के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है, 1971 भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने पर, दिल्ली से ढाका तक आयोजन

दिल्ली न्यूज़ धमाका // 1971 के युद्ध में 50 साल पहले आज ही के दिन (16 दिसंबर) को पाकिस्तान की सेना ने भारत के सामने घुटने टेके थे। इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नई दिल्ली से लेकर ढाका तक कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरिलय जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नीचे देखिए फोटो वीडियो। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारत के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। इस युद्ध के परिणाम स्वरूप एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ था। 90 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिक युद्ध बंदी बनाये गए थे।

वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50वें के मौके पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।

इससे पहले पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वॉर मेमोरियल में पीएम मोदी का स्वागत किया।

वहीं बांग्लादेश में का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू होते ही बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद ने ढाका के राष्ट्रीय परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!