
नवंबर के महीने में कई छुट्टियां होती हैं। कुछ देश भर में मनाई जाती हैं जबकि कुछ स्थानीय रूप से क्षेत्रीय स्तर पर मनाए जाते हैं। इन उत्सवों के कारण विभिन्न राज्यों में कई बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी। नवंबर के महीने में अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले, आपको उन महत्वपूर्ण दिनों की सूची को नोट कर लेना चाहिए, जिनके दौरान बैंक बंद रहेंगे।
कुल अवकाश होगा 17 दिनों का – भारतीय रिजर्व बैंक की अवकाश कैलेंडर सूची के अनुसार और शेष दिन सप्ताहांत शनिवार व रविवार को जोडने पर नवंबर के महीने में बैंक कुल 17 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालाँकि सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक 17 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। यह उन दिनों की कुल संख्या है जब देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक राज्य द्वारा मनाई गई छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे।
इस दिन बैंक रहेगे बंद – कन्नड़ राज्योत्सव, कुटरू 1 नवंबर, नरक चतुर्दशी 3 नवंबर, दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) दीपावली, काली पूजा, 4 नवंबर दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस,गोवर्धन पूजारू 5 नवंबर, भाई दूज , चित्रगुप्त जयंती , लक्ष्मी पूजा , दीपावली , निंगोल चक्कूबारू 6 नवंबर, छठ पूजा, डाला छठ 10 नवंबर, छठ पूजा 11 नवंबर वंगला महोत्सव, 12 नवंबर, गुरु नानक जयंती,कार्तिका पूर्णिमा, 19 नवंबर कनकदास जयंती, 22 नवंबर सेंग कुत्सनेम, 23 नवंबर उपरोक्त बैंक अवकाशों के अलावा, रविवार 7 नवंबर रविवार,13 नवंबर महीने का दूसरा शनिवार,14 नवंबर रविवार, 21 नवंबर रविवार, 27 नवंबर महीने का चैथा शनिवार, 28 नवंबर रविवार महीने के दूसरे और चैथे शनिवार, को बंद रहेगें। उक्त दिनों की छुट्टियां राज्य द्वारा घोषित छुट्टियों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में मनाई जाएंगी, हालांकि राजपत्रित छुट्टियों के लिए, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। यदि आप इन छुट्टियों का ट्रैक रखते हैं, तो आप बेहतर तरीके से बैंक लेनदेन गतिविधियों की योजना बना सकेगें।
