
रायपुर न्यूज़ धमाका ///राजधानी के वीवी विहार गली नंबर 3 के बंद घर में आबकारी विभाग ने छापेमारी की. जहां से कई महंगी शराब बरामद हुई है. घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी और विदेशी शराब बरामद हुई है. हैरानी की बात ये है कि इसमें से कई ब्रांड ऐसे हैं, जो छत्तीसगढ़ में बिकती तक नहीं. आबकारी विभाग में रजिस्टर्ड नहीं है.आबकारी विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश निर्मित करीबन 100 पेटी शराब बरामद जब्त किया गया है. जब्त शराब की कीमत करीबन 30 लाख रुपए आंकी गई है. जिला आबकारी विभाग की त्योहार से पहले ये बड़ी कार्रवाई है

जिला आबकारी उपायुक्त अनिमेश नेताम- वीवी विहार स्थित गली नंबर 3 से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया गया है. विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बंद मकान में अवैध अंग्रेजी शराबों को रखा गया है. जब्त शराब की कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है, जिसमें कई महंगे ब्रांड मिले हैं. अब शराब असली ब्रांड है या नहीं

