रायपुरछत्तीसगढ

विधानसभा क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन साइट पर मिली थी गार्ड की लाश , साथी गार्ड ही निकला हत्यारा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को प्रयास हॉस्टल की कंस्ट्रक्शन साइट पर सिक्योरिटी गार्ड तुकेश यादव की लाश मिली थी। इस मामले में दूसरे सिक्योरिटी गार्ड अखिलेश साकेत को गिरफ्तार किया गया है। अखिलेश ने ही अपने साथी की हत्या की थी। घटना के बाद भी अखिलेश मौके पर मौजूद था।शुक्रवार की सुबह तुकेश इमारत के तीसरे माले पर ड्यूटी कर रहा था। तभी वहां अखिलेश पहुंच गया और तुकेश के साथ बहस करने लगा। बहस के बीच ही पास पड़े एक पत्थर को उठाकर उसने सिर पर दे मारा। जिससे तुकेश बेसुध होकर गिर पड़ा। तब अखिलेश ने उसे तीसरे माले से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही तुकेश के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म हो गए और उसका खून बहने लगा।

यह देखकर अखिलेश वापस कंस्ट्रक्शन साइट की गेट के पास चला गया और वहां ड्यूटी देने लगा। जब मजदूर अपना काम करने पहुंचे तो इमारत के पिछले हिस्से में गार्ड की लाश देखकर घबरा गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड अखिलेश से पूछताछ की तो वह घबराहट में इधर-उधर की बातें करने लगा। कभी कहता कि तुकेश की नीचे गिरने की वजह से मौत हुई तो कभी कह दिया कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानता। दूसरी तरफ पुलिस ने लाश की हालत देखकर यह पाया कि हो न हो मौत से पहले युवक के साथ मारपीट की गई होगी। शक के आधार पर साथी गार्ड अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि चोरी की घटना किसी और को पता ना चले इस वजह से ही उसने अखिलेश को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!