Uncategorized

नाबालिक के साथ बलात्कार के आरोपी को 24 घण्टे में गिरप्तार किया

जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव कपिल चंन्द्रा के पर्वेक्षण में 29. जुलाई 2021 को बलात्कार के आरोपी इंदल विष्वकर्मा को कोण्डागांव पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। 29.जुलाई को प्रार्थिया से पूछकर उसकी भाई बहू ने पीडिता को साथ लेकर अपने भाई इंदल विश्वकर्मा के घर लेकर गई थी । जहां पर पीडिता बाहर खेल रही थी कुछ देर बाद पीडिता ने आकर अपनी मामी को बताई कि इंदल विश्वकर्मा ने उसका मुंह को दबाकर पेड के नीचे बाडी में ले जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आरोपी इंदल विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया। जो दिनांक घटना को घटना करना कबूल किया गया। विवेचना में आरोपी इंदल विश्वकर्मा निवासी सातगांव के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबूत पाये जाने से उक्त आरोपी को 30. जुलाई को 16.20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली कोण्डागांव थाना प्रभारी निरी0 अर्चना धुरंधर, सउनि लोकेश्वर नाग , प्रआर 90 नरेन्द्र देहरी का विशेष योगदान रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!