जांजगीरछत्तीसगढ

रायपुर से पेट्रोल-डीजल लेकर जशपुर जा रहा था हुई दुर्घटनाग्रस्त,बाइक वाले को बचाने के दौरान हुआ हादसा

जांजगीर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर जशपुर जा रहा टैंकर क्रमांक सीजी 12 डीई 1508 बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना नवागढ़ थाना के नेगुरडीह के पास हुआ। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार रायपुर डिपो से पेट्रोल डीजल लेकर वाहन क्रमांक सीजी 12 डीई 1508 पत्थलगांव जशपुर जा रहा था।

वाहन नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेगुरडीह के पास पहुंचा था। इसी दौरान पुल के मोड़ के पास अचानक सामने से आ रही बाइक चालक को बचाने के लिए टैंकर के चालक ने स्टेयरिंग को मोड़ दिया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस फायर बिग्रेड के साथ पहुंची। नवागढ़ थाना प्रभारी केके महतो ने बताया कि रायपुर डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ पेट्रोल, डीजल लेकर जशपुर जा रहा था। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

बिलासपुर रायगढ़ मार्ग में संकेतक बोर्ड़ न लगने के कारण इस मार्ग में आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहता है। इसके पूर्व भी कई बार यहां संकेतक बोर्ड न लगने के कारण सामान लोड वाहन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है। इसके चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!