रायपुरछत्तीसगढ

हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित पांच साल के बच्चे और उनके पिता से फ़ोन पर बातकर उसके स्वास्थ्य में सुधार की ली जानकारी :-स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की पहल पर हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के पसीद गांव की पांच साल की संस्कारदीप का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है।

विगत 5 नवम्बर को ऑपरेशन के बाद सीआईसीयू में तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने आज उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आज संस्कारदीप के पिता संस्कार दाऊ से फ़ोन पर बातकर उसके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना के माध्यम से संस्कारदीप को इलाज के लिए चेन्नई भेजा गया है। वह हृदय से संबंधित ट्रिस्क्युपिड अट्रेसिया नामक बीमारी से पीड़ित थी। ऑपरेशन के लिए उसे बीते 31 अक्टूबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल के पीडियाट्रिक कॉर्डिएक यूनिट में भर्ती कराया गया था,

जहां डॉक्टरों ने 5 नवम्बर को उसका ऑपरेशन किया। संस्कारदीप की हालत अभी स्टेबल है और तीन दिनों तक पोस्ट ऑपरेटिव सीआईसीयू में रखने के आज जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!