
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के पचरी गांव में रविवार को मां और बेटी की लाश एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बिंदा बाई चतुर्वेदी (55) और उषा मनहरे के रूप में हुई है।
सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई, हालांकि शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस का अनुमान है कि मौत कुछ खाने की वजह से हो सकती है, लेकिन कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
स्थानीय लोगों से पूछताछ और सभी पहलुओं की जांच जारी है।



