छतीसगढ़रायपुर

जशपुर को 3 नए ग्रामीण बैंकों की सौगात

Release

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में तीन नई छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। नई शाखाएं ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली में शुरू हुई हैं, जिससे 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हज़ार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

सीएम साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को अपने गांव में ही वित्तीय सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि जिले की 268 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र चालू हैं, जिनसे अब तक 15 करोड़ रुपये का लेन-देन हो चुका है।

स्थानीय सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नई शाखाओं से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इनसे जिले में ग्रामीण बैंक शाखाओं की कुल संख्या 30 हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!