अंबिकापुरछत्तीसगढ

सरगुजा : लापता युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई , विडियो बनाकर परिजन को भेजा

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// शहर से लगे ग्राम सोनपुर कला शंकरघाट निवासी सुनील विश्वकर्मा का 19 वर्षीय पुत्र वासु उर्फ वंश विश्वकर्मा परिजनों को बिना बताए घर से 10 दिसम्बर को लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामले में गुम इंसान का मामला दर्ज किया था। परन्तु मामले में नया मोड़ तब आया जब युवक का एक वीडियो परिजनों के मोबाइल में मिला, जिसमें उसका हाथ-पैर बंधा हुआ नग्न वीडियो था तथा परिजनों से युवक के बदले 4 लाख रुपए की मांग वीडियो में की जा रही थी।

इस वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब युवक के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पबजी गेम  खेलने का शौकीन था तथा उसके सिर पर गेम में एक करोड़ जीतने का जूनून सवार था। उसने अपनी पल्सर बाइक भी 30 हजार में बेच दी थी तथा गेम में काफी पैसे हारने के बाद घर से 15 हजार रुपए लेकर भाग गया था। पुलिस को इसके बाद ही पूरा मामला समझ में आने लगा था।

पुलिस ने युवक की लोकेशन जांच कराई तो उसके बिलासपुर में होने की जानकारी मिली। साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को बिलासपुर में होने की जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर पुलिस बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुलिस ने बिलासपुर के करीब 150 होटल व लॉज की जांच की जिस पर उक्त युवक होटल टोपाज में मिला

ALSO READ : MP : माध्यमिक शिक्षा मंडल के क्लर्क ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , मिला सुसाइड नोट

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!