भोपालमध्यप्रदेश

MP : माध्यमिक शिक्षा मंडल के क्लर्क ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , मिला सुसाइड नोट

भोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर में बुधवार शाम माध्यमिक शिक्षा मंडल के क्लर्क ने फांसी लगा लगा ली। घटना के समय उनका बड़ा बेटा और पत्नी घर में मौजूद थी। नजर पड़ते ही वे फंदे से उतारकर उन्हें जय प्रकाश अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उनके पर्स की तलाशी ली। इस दौरान पर्स में आधे पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं आर्थिक और शारीरिक रूप से टूट चुका हूं। उन्होंने सुसाइड नोट में बोर्ड आॅफिस और मुख्यमंत्री के लिए लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरे बेटे को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। उन्होंने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।

एएसआई वासूदेव सविता – प्रवीण प्रधान (53) रचना नगर में रहते थे। उन्होंने अपने मकान की छत पर एक कमरा शेड वाला बना लिया था। वह बोर्ड आॅफिस में बाबू थे, उनका बड़ा बेटा आशीष प्रधान एक मीडिया संस्थान में नौकरी करता है, वहीं छोटा बेटा अशेष स्वयं का कारोबार करता है। बुधवार शाम प्रवीण ड्यूटी से लौटे थे। शाम करीब सवा पांच बजे के आसपास वह ऊपर वाले कमरे में गए और वहां रस्सी का फंदा बनाकर शेड के पाइप में फांसी लगा ली। उन्हें फंदे से उतारकर बड़ा बेटा आशीष जय प्रकाश अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां डाक्टर ने चेक करने के बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ : राजधानी में फिर एक शव नाला में मिला

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!