
सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के गणेशपुर गांव में अवैध धान तस्कर पकड़े गये है। तस्कर खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था।
जानकारी के अनुसार जिले के गणेशपुर गांव एक किसान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। अवैध धान करीब 50 क्विंटल बताया जा रहा है। अवैध धान का खुलासा कुछ इस तरह से हुआ कि जब पंजीकृत रकबा के हिसाब से अधिक धान लाने पर पूछताछ से हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ
सूरजपुर SDM मामले की कार्यवाई कर रही है। वहीं बलरामपुर जिले में भी 78 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। चांदो धान समिति में यह कार्यवाही की गई है। भवानीपुर गाँव का किसान ननकू यादव दूसरे गांव से लाकर धान खपाने के फिराक में था। नायाब तहसीलदार परमानंद कौशिक मामले की कार्यवाई कर रहे है।