
बालोद न्यूज़ धमाका /// राज्यपाल अनुसूइया उइके आज बालोद जिले के दौरे पर निकली है। सर्व आदिवासी समाज द्वारा 3 दिवसीय चलने वाले वीर मेला का आज शुभारंभ किया जाएगा। जिसका शुभारंभ राज्यपाल करेगी। उसके बाद गुरुर ब्लाक के राजाराव पठार में आयोजित शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस में शामिल होगी। साथ ही आयोजित आदिवासी लोक कला महोत्सव एवं वीर मेला कार्यक्रम में भी शामिल होगी। राज्यपाल अनुसूइया उइके सड़क मार्ग से बालोद पहुंचेगी।


