छतीसगढ़रायपुर

महिला लैब टेक्नीशियन से सुपरवाइजर ने किया दुष्कर्म

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल के महिला लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. अस्पताल के ही सुपरवाइजर ने घटना को अंजाम दिया है. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना अगस्त की बताई जा रही है. पीड़ित महिला के मुताबिक, सुपरवाइजर बुधराम साहू पिछले कई दिनों से बुरी नियत रख रहा था. किसी न किसी बहाने से छेड़छाड़ करने की कोशिश भी करता था. लोक-लाज के भय से चुप रही. इसी का फायदा उठाकर अगस्त में आरोपी अस्पताल के काम का बहाना कर वह घर पहुंच गया और अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला ने मामले की की शिकायत डीडी नगर थाने में की. पुलिस ने एसटी एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!