भिलाईछत्तीसगढ

हरियाणा के एक कुख्यात सेक्सटार्शन गैंग का किया पर्दाफाश हासिल की सफलता

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-दुर्ग पुलिस ने हरियाणा के एक कुख्यात सेक्सटार्शन गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गैंग के सरगना को मेवात से गिरफ्तार किया है। वहीं उसके दो सहयोगी फरार हैं। पुलिस जवानों तीन दिन तक खेतीहर मजदूर बनकर इंतजार किया और आरोपित को गिरफ्तार किया। बोरी के एक व्यक्ति ने सेक्सटार्शन का शिकार होने के बाद फांसी लगा ली थी।

जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने, भयादोहन और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।पत्रकार वार्ता में इस मामले का

पर्दाफाश करते हुए दुर्ग एसएसपी बद्रीनारायण मीणा, एएसपी ग्रामीण अनंत साहू और शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि हरियाणा के सेक्सटार्शन गैंग के मुखिया आरोपित वकील अहमद (30) निवासी लोहिंदाखुर्द झुडा, तहसील फिरोजपुर जिला नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके दो अन्य साथी जहीर अब्बास निवासी ग्राम गोकलपुर थाना पूनहाना जिला नूह मेवात हरियाणा और अजरूद्दीन निवासी ग्राम लोहिंगाखुर्द थाना पूनहाना जिला नूह मेवात हरियाणा फरार हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बोरी निवासी दीपक देवांगन ने अक्टूबर 2021 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच में पता चला कि आत्महत्या करने के दो तीन पहले से वो काफी ज्यादा परेशान रहता था। उसके काल डिटेल और मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि वो सेक्सटार्शन का शिकार हुआ था। लोक लाज के भय और बदनामी के डर से उसने आत्महत्या की थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!