बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में गर्मी का प्रकोप,अधिकतम तापमान पहुंचा 37.2 डिग्री सेल्सियस  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- हवा की दिशा बदलते ही बिलासपुर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मार्च के प्रथम पखवाड़े में जबरदस्त गर्मी का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में बिलासपुर तीसरा सबसे गर्म जिला बन गया है।

पहले नंबर पर 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ जगदलपुर और दूसरे नंबर पर 37.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव है। इधर मंगलवार की सुबह से तेज धूप का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आज से तापमान में और वृद्धि संभावित है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में हवा की दिशा में उत्तर पश्चिम हो चुकी है। फिलहाल मंगलवार को मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। 18 मार्च तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। दो से तीन डिग्री वृद्धि हो सकती है। मौसम में होने वाले इस बदलाव को लेकर बिलासपुर नगर निगम सहित स्वास्थ्य अमला भी सतर्क है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!