रतलाममध्यप्रदेश

सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस मैरिज गार्डन में रात तेंदुआ दिखने से आसपास के लोगों में मच गया हड़कंप

रतलाम,न्यूज़ धमाका :- सोमवार-मंगलवार रात सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस मैरिज गार्डन में रात तेंदुआ दिखने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मैरिज गार्डन के मैनेजर ने रात 1:15 बजे सीसीटीवी में तेंदुआ देखा तो स्टाफ को अलर्ट किया। गार्डन संचालक प्रवीण सोनी ने बताया कि छह फिट ऊंची दीवार फांदकर तेंदुआ अंदर आया था। सूचना पर पुलिस व वन विभाग का अमला भी मौके पर पहुंचा।

सीटीटीवी में करीब दो मिनट तक तेंदुआ परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने परिसर में पगचिन्हों को देखने के बाद तेंदुए के होने की पुष्टि की। इसके बाद आसपास के रहवासियों को भी अलर्ट किया गया।

डीएफओ डीएस डोडवे ने बताया कि तेंदुए का मूवमेंट क्षेत्र में होता रहा है। पहली बार सीसीटीवी कैमरे में दिखा है। रहवासियों को अलर्ट करने के साथ ही विभागीय अमला तेंदुए के संभावित स्थानों की तलाश कर रहा है। संभवत: शिकार की तलाश में तेंदुआ यहां तक आ गया था। पुष्टि होने के बाद पकड़ने के लिए टीम तैनात करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!