मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ भगोरिया में शामिल होने पहुंचे थांदला

थांदला,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झाबुआ जिले के थांदला में आयोजित भगोरिया में शिरकत करने पहुंचे। वे डेढ़ घंटे भगोरिया में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी आईं है। पारंपरिक नृत्य के साथ सीएम शिवराज और साधना सिंह का स्वागत किया गया। अनुसूचित जनजातीय प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक कलसिंह भाबोर ने बताया कि मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय के सबसे बड़े महापर्व भगोरिया को करीब से निहारने व समुदाय के लोगों को भगोरिया, होली, सप्तमी दशमी की बधाई देने आए हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम : भाबोर ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह को हेलीपेड से डाक बंगला पहुंचे और पारंपरिक वेशभूषा पहनी। अब वें कार द्वारा बायपास से होते हुए पुरानी मंडी पहुंचेंगे। यहां से ढोल- मांदल की थाप पर तेजाजी मंदिर होते हुए कुम्हारवाड़ा आएंगे। जहां युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया जाएगा। पिपली चौराहा पर जनजातीय विकास मंच, आजाद चौक में विभिन्ना संगठन और समाजों और जवाहर मार्ग पर जैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल चौराहा पर मंच से मुख्यमंत्री उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन कर भगोरिया, होली, धुलेंडी की शुभकामनाएं देंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!