रायपुरछत्तीसगढ

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार रायगढ़ के जिंदल स्कूल के स्टूडेंट्स से खास बातचीत:-आप अपने काम में सफलता पाने के राज को जाने…..

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में शूटिंग कर रहे थे। अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच अक्षय बच्चों से भी मिले। रायगढ़ के जिंदल स्कूल के स्टूडेंट्स से बातचीत का खास कार्यक्रम आयोजित हुआ था। बच्चों ने अपने सवाल अक्षय कुमार से पूछे। इस दौरान कुछ दिल छू लेने वाली बातें भी कार्यक्रम में हुई।

एक स्टूडेंट ने अक्षय कुमार से पूछा कि आपकी सफलता का राज क्या है। अक्षय कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं स्कूल के टाइम से ही एक आदत को फॉलो करता रहा हूं, मैं जब भी घर से निकला अपने मां-बाप के पैर छूकर निकलता रहा हूं । यह सुनते ही सभी स्टूडेंट्स ने तालियां बजाना शुरू कर दिया।

अक्षय कुमार ने कहा कि यह बहुत असर करता है, इससे आप अपने काम में सफल हो पाते हैं। बिना मां-बाप के आशीर्वाद के हम सफल नहीं हो सकते। इसलिए उनका आदर करना बहुत जरूरी है। एक टीचर ने अक्षय कुमार से कहा कि बॉलीवुड में अच्छी कहानियां क्यों नहीं है। अक्षय कुमार ने झट से जवाब देते हुए अपनी फिल्में पैडमैन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, मिशन मंगल का नाम गिनाया और पूछा कि क्या यह अच्छी कहानियां नहीं हैं, जवाब में ऑडियंस ने चिल्लाकर कहा कि यह अच्छी कहानियां हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि अच्छी कहानियों पर काम हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!