छत्तीसगढरायपुर

राज्य में अब तक 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का क्रम जारी है। राज्य में अब तक 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस बार अनुमान है कि सरकार द्वारा किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन होगा। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि राज्य में किसानों से एक नवंबर से धान की खरीदी का सिलसिला शुरु हुआ है। अब तक 21 दिनों में धान खरीदी का आंकड़ा 10 लाख मीट्रिक टन को पार कर गया है।

धान खरीदी के एवज में किसानों को 2100 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए उठाव चल रहा है। अब तक चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है। धान खरीदी का यह क्रम 31 जनवरी तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप बनाया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मेन्युअल तरीके से अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप किसानों का धान सुविधाजनक ढंग से खरीदने का काम हो रहा है।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 21 दिनों में किसानों से समर्थन मूल्य पर 10 लाख 13 हजार 880 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक तीन लाख 229 किसानों को धान के एवज में 2109.81 करोड़ रूपए की राशि बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत जारी कर दिया गया है।

खाद्य सचिव ने बताया कि राज्य समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए चालू सीजन में प्रदेश में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.21 लाख नये किसान है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2560 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!