रायपुरछत्तीसगढ

गोलबाजार में गांजा तस्करी करते गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। गांजा तस्करी करते गांजा तस्कर मोह. ईम्मू को गिरफ्तार किया गया है.

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पुराना चीर घर लोहार गली के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखा हुआ है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद ईम्मू निवासी संतोषी नगर रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी मोहम्मद ईम्मू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 01 किलो 600 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 14,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :-

मोह. ईम्मू पिता मोह. समसुद्दीन उम्र 25 वर्ष साकिन संतोषी नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!