
रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने कार्ययोजना बना ली है। जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अभी तक प्रदेश में डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी दरबार ही इस योजना में शामिल है। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर को केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी ‘प्रसाद योजना” में शामिल करने की तैयारी है।
जहां इस समय 44.33 करोड़ रुपये में यहां सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां की खास बात यह है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर से लगी तीन पहाड़ियों के बीचों-बीच श्रीयंत्र की आकृति बनाई जा रही है, जो देखने में आकर्षक है। इसके अलावा यहां श्रद्धालुओं के लिए रोप-वे आदि काम किए जा रहे हैं।
सिरपुर का इसलिए बनाया प्रस्ताव
देश में सिरपुर को विशेष पुरातत्व सामग्री के लिए जाना जाता है। यहां 7वीं-8वीं शताब्दी का लक्ष्मण मंदिर समेत बौद्ध दर्शनीय कई मूर्तियां खुदाई में प्राप्त हुई है, जिसको देखने के लिए यहां हर रोज 1,500 से 2,000 लोग पहुंचाते है। छुट्टी के दिन इनकी संख्या दो से तीन गुना हो जाती है। यही कारण है कि सिरपुर को प्रसाद योजना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
यदि शामिल होते है तो कई तरह की सुविधाएं
सिरपुर यदि प्रसाद योजना में शामिल हो जाता है तो यहां अभी की तुलना में कई तरह की सुविधाएं बढ़ जाएगी। पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सिरपुर, महानदी के किनारे है। ऐसे में यहां नदी को विकसित कर बोटिंग की सुविधा, पर्यटकों के लिए उच्चस्तरीय रिसार्ट, आवाजाही के टैक्सियों आदि का विस्तार कर सुविधाएं बढ़ाई जा सकती है, जिससे पर्यटक और आकर्षित होंगे।
