रायपुरछत्तीसगढ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को ‘‘स्मृति चिन्ह‘‘ देकर किया गया प्रोत्साहित

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- थाना खम्हारडीह के अपराध क्रमांक 179/22 धारा 341, 394, 302, 34 भादवि. के प्रकरण में 08 जुलाई की रात्रि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत एक्सपे्रस-वे रोड स्थित एक सूनसान व अंधेरे स्थान पर अज्ञात आरोपियों ने दुखितराम यादव जो अपने मोटर सायकल से जा रहा था को रोक कर अपने पास रखें चाकू से वार करते हुये आहत कर उसका मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये थे। उपचार के दौरान 09 जुलाई को दुखित राम यादव की मृत्यु हो गई थी।

उक्त अंधे कत्ल व लूट की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कुल 04 आरोपी 

01. भावेश यादव पिता दुलरवा यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम खल्लारी राजा डिपरापारा थाना खल्लारी जिला महासमुंद हाल पता -कविता नगर आटाचक्की के पास थाना खम्हारडीह रायपुर। 
02.नंदू सोना पिता लालू सोना उम्र 22 साल निवासी सूरज नगर लभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर।
03. चेतन निषाद पिता द्वारिका निषाद उम्र 22 साल निवासी गायत्री नगर सेक्टर 01 थाना खम्हारडीह रायपुर। 04. अजय मांेगराज पिता संतोष मोंगराज उम्र 19 साल निवासी देवझरी थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा हाल पता संकल्प काॅलोनी सूरजनगर लाभांडी थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से मृतक का मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के दौरान आरोपियों द्वारा पहने गये कपड़ों को जप्त कर कार्यवाही किया गया। 

प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप आज 14 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा अभिषेक महेश्वरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, उदयन बेहार नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा, गिरीश तिवारी प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, विजय यादव थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, मोहम्मद सुल्तान, महेन्द्र राजपूत, आरक्षक राजिक खान, दिलीप जांगड़े, प्रमोद बेहरा, उपेन्द्र यादव, रवि तिवारी, विकास क्षत्री, संतोष सिन्हा, घनश्याम प्रसाद साहू, म.आर. बबीता देवांगन तथा थाना खम्हारडीह से उपनिरीक्षक रूपेन्द्र देवांगन, सउनि. रमेश चंद्र यादव, प्र.आर. बच्चन ठाकुर, आर. सचिन पाण्डेय, सबरूद्दीन, मुरली यादव, राजकुमार वर्मा एवं राजेश निषाद को ‘‘स्मृति चिन्ह’’ देकर प्रोत्साहित किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!