कांकेरछत्तीसगढ

लाल आंतक: गढ़चिरौली में 12 गाड़ियां फूंककर नक्सलियों के कांकेर में घुसने की आशंका, सर्चिंग तेज

कांकेर न्यूज़ धमाका // नक्सलियों ने पिछले 24 घंटे में जिले से सटे दूसरे जिले व राज्य में तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दो जगह आगजनी करने के साथ ही एक गोपनीय सैनिक की हत्या कर दी। कांकेर जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के गांव पेनगुंडा मार्ग में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें 12 वाहन जलकर खाक हो गए। कांकेर जिला पुलिस ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है, क्योंकि वारदात करने के बाद नक्सली महाराष्ट्र पुलिस से बचने के लिए कांकेर जिले में घुस आते हैं। आगजनी की घटना में 9 ट्रैक्टर, दो जेसीबी मशीन व एक ग्रेडर वाहन जल कर खाक हो गया।

दक्षिण बस्तर में भी की आगजनी और हत्या
शुक्रवार को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के चेरीकट्‌टी गांव में एक मजदूर को बंधक बना सड़क निर्माण में लगी तीन गाड़ियों में आग लगा दिया था। गंगलूर में शुक्रवार देर रात एक गोपनीय सैनिक की हत्या कर उसकी लाश गंगालूर सड़क पर लाकर फेंक दी।

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई
गढ़चिरौली जिला के पुलिस पीआरओ माने कुमार ने घटना की पुष्टि करते कहा कि कांकेर जिले के इरपानार व महाराष्ट के पेनगुंडा मार्ग में नक्सलियों ने 12 वाहनों में आग लगाई है। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में गश्त बढ़ाई गई है।

बौखलाहट में बार- बार घटना को दे रहे अंजाम
इस घटना को नक्सलियों की बौखलाहट मानी जा रही है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही नवंबर में गढ़चिरौली पुलिस ने इसी इलाके में नक्सलियों पर हमला कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी तथा बड़े नक्सलियों को मार गिराया था। इसी बौखलाहट में नक्सलियों द्वारा यहां वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। 10 दिन पूर्व ही इसी इलाके में महाराष्ट्र के दो वनकर्मी की पीट पीट कर हत्या कर दी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!