रायपुर

छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, अब ऑनलाइन क्लास चलेंगीं

रायपुर न्यूज़ धमाका //  कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी रायपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. राजधानी के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं. जिसके बाद अब प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है कि प्राइवेट स्कूलों का संचालन अब ऑनलाइन किया जाएगा.

इस मामले में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का आदेश था कि जिन जिलों में संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से ज्यादा है उस क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर दिया जाए. जिसके बाद हमने निर्णय लिया कि जिन जिलों में संक्रमण की स्थिति खतरनाक होती जा रही है, वहां पर स्कूल बंद किए जाएंगे और ऑनलाइन क्लासेज चालू कर दी जाएंगी.

अध्यक्ष ने आगे कहा कि सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया हैं कि जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आए, वहां निर्णय लेकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाए. जब तक स्थिति खतरनाक रहेगी तब तक ऑनलाइन क्लासेस चालू रहेगी. लेकिन हमारी मांग है कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन हो. यदि ऐसा नहीं भी होगा, तो वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों को खोला जाए.

कई जिलों में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कलेक्टरों ने धरना प्रदर्शन, जुलूस रैली, राजनिकतिक सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल धार्मिक कार्यक्रम पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है. इसके साथ ही सिनेमा घर, सीविंग पल, हॉटल रेस्टोरेंट में एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित करने का आदेश जारी किया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है. सोमवार को 698 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. वहीं 29 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था. प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1942 हो गई है. इससे सरकार और प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!