रायपुर

संत पवन दीवान छत्तीसगढ़ियों ने माना भगवान का स्वरूप,स्वाभिमान की दी गई श्रद्धांजलि 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-संस्कृति विभाग के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डा. चरण दास महंत (अध्यक्ष विधानसभा) की उपस्थिति एवं बृजमोहन अग्रवाल विधायक एवं पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में हुआ।

राज्य के निर्माण में दिया योगदान

संत कवि पवन दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डा चरणदास महंत ने कहा कि संत कवि पवन दीवान छत्तीसगढ़ियों के लिए भगवान स्वरूप हैं, क्योंकि सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी संत पवन दीवान ने छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनकी पीड़ा थी, कि छत्तीसगढ़ में एक कमी है स्वाभिमान की, मुझसे सही नहीं जाती ऐसी चुप्पी वर्तमान की और आज भी ये चुप्पी कायम है।

बनेगी आदमकद प्रतिमा

पवन दीवान को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो उनके आदर्शों पर चलकर और निर्भय होकर चुप्पी तोड़कर छत्तीसगढ़ का निर्माण करें। संत कवि पवन दीवान को आने वाली पीढ़ी के लिए स्थाई स्मृति बनाए रखने के लिए उनकी आदमकद प्रतिमा के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। साथ ही पवन दीवान की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का स्तर राज्य या राष्ट्रीय तक विस्तार करने की आवश्यकता है। क्योंकि राष्ट्र में छत्तीसगढ़ की पहचान दिलाने वाले संत कवि पवन दीवान ही थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!