Uncategorized

संदीप लकड़ा हत्याकांड, आईजी ने निरीक्षक को किया निलंबित, धरने पर बैठा सर्व आदिवासी समाज

sitapur

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सीतापुर में हुए संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। मामले में आईजी अंकित गर्ग ने कार्यवाही करते हुए निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। 10 दिन पहले सीतापुर टीआई निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा को आईजी ने लाइन अटैच किया था। वहीं इस मामले में परिवार के साथ सर्व आदिवासी समाज धरने पर बैठा है। 

दरअसल यह पूरा मामला सीतापुर का है। उल्लेखनीय है कि, जल जीवन मिशन योजना के तहत मैनपाट के लुरैना गांव में बनाए जा रहे फाउंडेशन के नीचे संदीप लकड़ा का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। उनमें 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसी बात को लेकर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया था। 

आईजी ने निरीक्षक को लाइन अटैच किया था 

सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग ने कार्यवाही करते हुए निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा निलंबित कर दिया है। वहीं 10 दिन पहले  सीतापुर टीआई निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा को आईजी ने  लाइन अटैच किया था। संदीप मर्डर केस में अब तक निरीक्षक सहित सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही हो चुकी है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी तेज हुई है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!