अंबिकापुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में कई सफल प्रयोग कर चुके सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक हाथी निगरानी केंद्रीय परियोजना समिति का सदस्य किया नियुक्त केके बिसेन 

न्यूज़ धमाका :-जंगली हाथियों के प्रबंधन और इससे होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने उत्तर छत्तीसगढ़ में कई सफल प्रयोग कर चुके सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक केके बिसेन को भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (परियोजना हाथी प्रभाग) द्वारा केंद्रीय परियोजना हाथी निगरानी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

समिति में देशभर से 12 लोगों को शामिल किया गया है जिसमें भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के निदेशक भी शामिल है।केंद्रीय हाथी निगरानी समिति में केके बिसेन को शामिल करना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक केके बिसेन हाथी-मानव द्वंद को कम करने उत्तरी छत्तीसगढ़ में कार्य कर चुके है।

वे एक ऐसे अधिकारी के रूप में आज भी हाथी प्रभावित क्षेत्र में चर्चित है जो जंगली हाथियों से होने वाले नुकसान को कम करने 24 घण्टे फील्ड में रहना पसंद करते थे।हाथी प्रभावित क्षेत्र के लोगों,वन कर्मचारियों के बीच नजदीक से जंगली हाथियों के कारण होने वाली परेशानियों को देख चुके बिसेन को कर्नाटक से प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को सुरक्षित तरीके से छत्तीसगढ़ लाने, जंगली हाथियों पर कालर आइडी लगाने की शुरुआत करने का जनक माना जाता है।उन्हीं के कार्यकाल में जंगली हाथियों से बचाव के लिए सर्वाधिक नवाचार और सफल प्रयोग हुए जिस पर सरगुजांचल में आज भी कार्य चलता है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!