रायपुरछत्तीसगढ

गोबर एवं वर्मी कंपोस्ट घोटाले में कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर संभाग संभारी व अकलतरा से भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोबर एवं वर्मी कंपोस्ट घोटाले में कृषि मंत्री से इस्तीफा मांगा। सौरभ सिंह ने कहा वैसे तो कांग्रेस के मंत्री, लोगों द्वारा किसी चीज की मांग किए जाने पर यह कह देते हैं कि हमारे पास पैसा नहीं है हमारी औकात नहीं है,

लेकिन अपने लोगों को फायदा पहुंचाने बिना वर्मी कंपोस्ट लिए लगभग 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान कर एक बड़ा घोटाला किया जा रहा है। जो तथ्य हम प्रस्तुत कर रहे हैं वह केवल एक बैंक के हैं प्रदेश में ऐसे लगभग ढाई सौ बैंक संचालित हैं इससे आकलन लगाया जा सकता है कि है घोटाला कितना बड़ा है?

गोबर खरीदी व उससे वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:-

1. जैसा की सबको ज्ञात हैं छ.ग. सरकार विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित गौठानो से गोबर खरीदी कर रही हैं ।

2. उपरोक्त खरीदी किये गये गोबर को गौठानों में कार्यरत गौठान समितियों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा हैं।

3. जो वर्मी कम्पोस्ट इन समितियों द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं उस वर्मी कम्पोस्ट को सेवा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को जबरदस्ती बेचा गया हैं।

4. इस पुरी प्रक्रिया में जितनी गोबर खरीदी एक गौठान में किया गया उसके अनुपात में जो गोबर खरीदी की गई उसका भुगतान ऑनलाइन किया गया। खरीदी गई गोबर के अनुपात को लेकर गौठान समितियों ने यह सूचित किया कि वहां पर कितना वर्मी कम्पोस्ट निर्मित हैं। ऑनलाइन पत्र के हिसाब से।

5. निर्मित वर्मी कम्पोस्ट के विरूद्ध में सेवा सहकारी समिति के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा जितना उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट ऑनलाइन के अनुसार था उसका बिना भौतिक सत्यापन व बिना जमा कराये पुरे के पुरे तथा कथित निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम भुगतान संबंधित गौठान समितियों को कर दिया गया ।

6. वास्तविकता में जब गौठान समितियों को वर्मी कम्पोस्ट जमा करने के लिए बोला गया तो वर्मी कम्पोस्ट में लगातार कमी आई। अकलतरा विकासखण्ड का एक नमुना आपके सामने पेश हैं और पुरे प्रदेश में हुआ हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!