रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में खुलेआम गुंडई गिरी:-भाई को बचाने गयी मुस्कान रात्रे पर रक्सेल गैंग के लोगों ने लाठी डंडे और तलवार से कर दिया हमला,वीडियो वायरल सोशल मीडिया में

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में खुलेआम गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के मौदहापारा थाने की लेडी डान व महिला निगरानी बदमाश मुस्कान रात्रे की पिटाई का है।

जानकारी के अनुसार भाई को बचाने गयी मुस्कान रात्रे पर रक्सेल गैंग के लोगों ने लाठी डंडे और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने रक्सेल गैंग के भरत रक्सेल, मोहन रक्सेल, शोभा रक्सेल समेत गैंग के 7 लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि इस मामले के सभी आरोपी फरार हैं। रक्सेल गैंग और रात्रे गैंग के बीच चली आ रही दुश्मनी के चलते बड़े गैंगवार होने की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मौदहापारा थाना इलाके का है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!