
6/12/2021
बालोद न्यूज़ धमाका // बालोद पुलिस की पीड़िता से पूछताछ में पता चलाहै कि वो 20 अक्टूबर को हरियाणा जाने के लिए अपने घर से निकली थी. ट्रेन से वो पहले दुर्ग और फिर रायपुर से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई. ट्रेन में ही कुछ युवक उसे उसके प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
इसके बाद युवती को 60 हजार रुपए में बेच दिया गया, जिसने उससे शादी कर ली. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है.


