नई दिल्ली

घबराने की जरूरत नहीं, ओमिक्रॉन कोरोना का सिर्फ एक वेरिएंट है, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

6/12/2021

दिल्ली न्यूज़ धमाका // राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं. ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है, जहां उसे बेहतर इलाज दिया जा रहा है. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं है, वो भी कोरोना का ही एक वेरिएंट है और इसके इलाज और बचाव का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है. दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है और जरूरत पड़ने पर लोकनायक अस्पताल में तत्काल 500 बेड शुरू किए जा सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग मान लेनी चाहिए और ओमिक्रॉन वेरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट्स को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए. दिल्ली के लोगों से अपील है कि सभी लोग सावधानी बरतें, मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ओमिक्रॉन वेरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाले सभी लोगों की जांच करवा रही है. कोरोना से संक्रमित सभी 17 लोगों के सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग कराई गई है, जिससे कि इनमें कोरोना के नए वारिएंट ‘ओमिक्रॉन’ है या नहीं, इसकी पुष्टि की जा सके. ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित एक मरीज तंजानिया से दिल्ली आया था. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के मामले कम होते देख लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना कम कर दिया है, लेकिन अभी वो समय है, जब सभी को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है, उन्हें जल्द से जल्द इसे लगवा लेना चाहिए.

  • स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के आने से पहले ही दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली थीं. इस वायरस का सामना करने के लिए दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल में 40 आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं, साथ ही ऐसी व्यवस्था की गई है कि जरूरत पड़ने पर 500 बेड तत्काल शुरू किए जा सकते हैं. केंद्र सरकार द्वारा ओमिक्रॉन वेरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट को बंद नहीं करने के फैसले पर स्वस्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कहा कि यह बहुत दुखद है. देश में पिछले 4 दिनों में अब तक 21 नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर इन देशों से आने वाली फ्लाइट को कुछ समय तक बंद करने की अपील की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया. विदेशों से हमारे देश में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा फ्लाइट्स आती हैं, इसलिए दिल्ली को इससे सबसे ज्यादा खतरा है. केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग मान लेनी चाहिए और ओमिक्रॉन वेरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!