रायपुरछत्तीसगढ

सरकार कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूर्ण करें – राजू शर्मा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
तिल्दा नेवरा,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही इस अवसर पर कर्मचारियों की मांगों के समर्थन के लिए जिला पंचायत रायपुर के जिला पंचायत सदस्य, सभापति और किसान नेता राजू शर्मा आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में अपना विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूर्णत:जायज है और जायज मांगों को मानना सरकार का नैतिक दायित्व है जब जब भी कर्मचारी जागा है।

मौजूदा सरकार भागा है इसके पहले रामावतार पांडे ने कर्मचारी साथियों की व्यथा और पूर्व में हुए सफल आंदोलनों की सफलता पर अपने विचार व्यक्त किये कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विकासखंड प्रभारी संयोजक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि महिला कर्मचारी बहनों ने आंदोलन स्थल पर ही आज पोला पटककर शासन को आगाह किया,

कि आज हम मायके में न होकर आंदोलन स्थल पर त्योहार मना रहे हैं सरकार को बहनों की आह से बचना चाहिए और हमारी मांगों को शीघ्र पूरी करनी चाहिए ओमप्रकाश वर्मा भागीरथी पान्से,जगन्नाथ वर्मा योगेश वर्मा,मोहर बंजारे,पुष्पा शर्मा, महेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र कश्यप,प्रियंक शर्मा, देवनाथ वर्मा, गिरवर सोनी दौलत धुरंधर ऋषि कुमार वर्मा दिनेश कुमार वर्मा कैलाश बघेल योगेश साहू जितेंद्र साहू अमित साहू ललित कुमार वर्मा शिवकुमार वर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

आंदोलन स्थल पर ही मटका फोड़, कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई मटका फोड़ में सुनीता बंजारे और नीरा चक्रधारी प्रथम स्थान प्राप्त की तथा कुर्सी दौड़ में जागृति बघमार प्रथम और पुष्पा शर्मा द्वितीय स्थान पर रही विजेताओं को राजू शर्मा और शिवकुमार वर्मा ने एक हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया।

रविवार को भी आंदोलनरत साथियों को आंदोलन स्थल पर डटकर अपनी आवाज बुलंद करनी है इस आह्वान के साथ सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन पश्चात सभा का समापन हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!