रायपुरछत्तीसगढ

थाना प्रभारी अमित बैरिया के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- रायपुर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को रात्रि गश्त को मुस्तैदी पूर्वक करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में 25 से 26 अगस्त 2022 की दरम्यानी रात्रि थाना टिकरापारा पुलिस की रात्रि गश्त टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रहीं थी कि गश्त टीम को सूचना प्राप्त हुई।

कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मोती नगर पेट्रोल पम्प पास स्थित इण्डसइण्ड बैंक के ए.टी.एम. बूथ में कोई अज्ञात व्यक्ति प्रवेश कर ए.टी.एम. मशीन को तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की रात्रि गश्त टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया।

कि उक्त ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ हुआ है तथा इस दौरान वहां कोई भी उपस्थित नहीं था टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की आस-पास पतासाजी करना प्रारंभ किया गया पतासाजी के दौरान एक व्यक्ति घने झाड़ियों में छिप कर बैठा था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अंशु उर्फ अंशुल दुबे निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने पास रखे चाकू से ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ कर रकम निकालने का प्रयास करना स्वीकार किया।

जिस पर आरोपी अंशु उर्फ अंशुल दुबे को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 497/22 धारा 457, 380, 427, 511 भादवि.03 लोक सम्पत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना टिकरापारा में धारा 307 भादवि. का मामला पंजीबद्ध है जिसमें वह जेल निरूद्ध रह चुका है तथा वह 01 माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया, उपनिरीक्षक विनोद कश्यप, सउनि इंद्र कुमार आडिल, आर. अश्वन साहू, रमाकांत सिंह, डायल 112 थाना टिकरापारा से आर. सुरेन्द्र चंद्रा एवं त्रिलोकी कोशले की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!