छत्तीसगढरायपुर

कांग्रेस के राजेंद्र जग्गी ने भाजपा के सुभाष अग्रवाल को 71वोट से हराया

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

 मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव
 में जय व्यपार पैनल का कब्जा

रायपुर :- मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन रायपुर के आज हुए  चुनाव में जय  व्यपार पैनल के राजेंद्र जग्गी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।उन्होंने भाजपा नेता सुभाष अग्रवाल को हराया अग्रवाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक है वही जग्गी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष है।इसलिए यह चुनाव काफी अहम रहा।एसोसिएशन में कुल 385 मतदाता है ।जिसमे 368मतदाताओं ने मतदान किया कुल 95फीसदी मतदान हुआ। जिसमें  राजेंद्र जग्गी को 219 एवं प्रतिद्वंदी सुभाष अग्रवाल को 148 मत मिले राजेंद्र जग्गी 71मतो से विजयी हुए यह चुनाव 3 वर्ष के लिए होता है चुनाव में राजेंद्र जग्गी के जय व्यपार पैनल से पहले ही सचिव अनिल दुग्गड,कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज जैन, हर्षित पटेल विक्रम व्यास सह सचिव प्रदीप पगारिया हरीश चौधरी शोएब अंसारी कार्यकारिणी सदस्य राम सागर द्विवेदी, नंदकिशोर राठी, प्रफुल्ल बाड़मेरा, पराग शाह, उदित पिरमानी 13 पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।  राजेंद्र जग्गी  प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!