रायपुर

राजधानी में पुलिस मुख्यालय का आरक्षक ठगी का हुआ शिकार

रायपुर न्यूज़ धमाका ///सिविल लाइन स्थित पुराना पुलिस मुख्यालय में कार्यरत सतीश सिंह को बीते दिनों अज्ञात मोबाइल धारक कॉल करता है. शातिर ठग खुद को आर्मी अफसर और सतीश का रिश्तेदार बताता है. इतना कहते ही अज्ञात शातिर ठग ने प्रार्थी के खाते में पैसे डालने की बात कही. प्रार्थी को झांसे में लेकर ठग ने पहले उसके खाते 4 रुपए डाल दिए. जिससे प्रार्थी को लगा कि अज्ञात व्यक्ति सच मे उसका रिश्तेदार ही है. उसके बाद कुल 6 बार में 75 हजार रुपए खाते से कट गया. प्रार्थी आरक्षक को धोखाधड़ी का एहसास होते ही तत्काल पुलिस थाना में शिकायत कराई गई.

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक प्रार्थी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तगत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया, उसकी डिटेल्स सायबर सेल निकाली जा रही है.वहीं जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांजेक्शन हुआ है उसकी भी डिटेल्स बैंक से मंगाई गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!