ग्वालियर

रेलवे ने सर्दियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कंबल, तकिया नहीं ले जाना हाेगा साथ, रेलवे ने तैयार की डिस्पाेजेवल किट

रेलवे ने सर्दियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कंबल, चादर, तकिया सहित अन्य कई सामान की डिस्पोजेवल किट तैयार की है। यह किट प्लेटफार्म क्रमांक एक पर उपलब्ध है। यात्री चाहें तो इस किट को उपयोग के बाद अपने घर ले जा सकते हैं या फेंक सकते हैं। काेरोना कम हो चुका है। रेलवे ने 95 प्रतिशत ट्रेनों को नियमित कर दिया है, लेकिन प्रीमियम मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के एसी कोचों में आज भी यात्री घर से चादर तकिया लेकर सफर कर रहे हैं। यात्रियों को रेलवे अब डिस्पोजेबल ट्रेवल किट की सुविधा देने जा रही है, 300 रुपये की इस किट में एक कंबल, दो चादर, एक तकिया, एक तकिया कवर, मास्क, सैनिटाइजर पाउच, पेपर सोप दिया जा रहा है। वहीं एक और किट के दाम 400 रुपये तय किए गए हैं।

काेविड प्रोटोकाल के आधार पर हो रहा है ट्रेनों का संचालन: 15 नवंबर से रेलवे ने पुरानी व्यवस्था लागू कर दी, लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों का संचालन कोविड प्रोटोकाल के तहत ही किया जा रहा है। क्योंकि अभी तक वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाएं प्रारंभ नहीं की गई हैं, इसके साथ ही आरक्षण आज भी लागू है। सामान्य कोचों में आरक्षण टिकट पर ही यात्रा की जा रही है।

इतने पैसों में यह मिलेगी सुविधाः

-बेडशीट, कंबल, तकिया, मास्क, सेनिटाइजर- 299 रुपये

-बेडशीट,कंबल, मास्क सैनिटाइजर -199 रुपये

-कंबल, सैनिटाइजर-169 रुपये

-बेडशीट,तकिया, मास्क, सैनिटाइजर-149 रुपये

-बेडशीट, मास्क, सेनिटाइजर-49 रुपये

-हवा का तकिया-120 रुपये

-सैनिटाइजर 50 एमएल-50 रुपये

-थ्री लेयर मास्क – 10 रुपये

-काटन मास्क – 30 रुपये

-केएन मास्क-50 रुपये

-एन95 मास्क-50 रुपये

-पेपर शाप-10 रुपये

-वाइप्स-100 रुपये

गाजियाबाद स्टेशन पर एफओबी निर्माण के कारण बदला समयः गाजियाबाद स्टेशन पर एफओबी निर्माण कार्य होने के कारण रेलवे ने ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। 14309 उज्जैन देहरादूर एक्सप्रेस 25 नंवबर को हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज नोली शामली टपरी के रास्ते से चलेगी। 18477 उत्कल एक्सप्रेस 24 को साहिबाबाद स्टेशन से 25 मिनट देरी से चलेगी। ग्वालियर बरौनी को 31 मार्च व बरौनी ग्वालियर को एक अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!