रायपुरछत्तीसगढ

रेलवे ने 6 हजार से ज्यादा छोटे स्टापेज किए खत्म

रायपुर न्यूज़ धमाका /// दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 20 से अधिक ट्रेनों के स्टॉपेज को बंद कर दिया गया है। रेलवे की नई समय सारणी में भी स्टॉपेज को सामान्य नहीं किया गया है। छात्र युवा नागरिक रेलवे संघर्ष समिति से जुड़े अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने स्टाॅपेज बंद किए जाने से यात्रियों को हो रही समस्या काे उजागर किया।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्पेशल ट्रेनों को खत्म कर परिचालन सामान्य किए जाने का बात कहता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। भारतीय रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों के 6 हजार 800 से अधिक स्टॉपेज को बिना सूचित किए खत्म कर दिया है। रेलवे ने स्टॉपेज खत्म कर दिया लेकिन गाड़ी का स्टेशन पहुंचने का समय पहले की तरह ही है। रेलवे के विभिन्न स्टॉपेज को खत्म करने के निर्णय से नागरिक परेशान हो रहे हैं।

रेलवे ने रायपुर मंडल में सिलियारी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस और हथबंद पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का स्टॉपेज खत्म कर दिया है। इसी तरह अमरकंटक एक्सप्रेस, बिलासपुर से इंदौर के बीच चलने वाली नर्मदा ट्रेन भी शामिल है, जो 100 वर्षों से करगी रोड, बेलगहना स्टेशन में रुका करती थी, उसका स्टॉपेज बंद कर दिया गया है।

अचानक लिए गए इस निर्णय से यात्री खासे परेशान हैं। स्टॉपेज खत्म करने से ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों को महंगा किराया देना पड़ रहा है। सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की समस्या को लेकर जब रेल अधिकारियों से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि जिस स्टेशन में 400 से कम टिकट बिकेगी, वहां स्टॉपेज रोक दिया जाएगा। रेलवे ने ऐसा केवल छत्तीसगढ़ में नहीं किया है, पूरे देश में 6800 स्टॉपेज खत्म हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!