

लखनऊ न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुलियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी उपेक्षा के चलते कुलियों पर परेशानी झेलनी पड़ी है. प्रियंका गांधी ने ललितपुर जाते वक्त कुलियों से मुलाकात की. राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा खाद की समस्या को लेकर शुक्रवार को ललितपुर पहुंची. यहां पर पीड़ित किसानों के परिवारों से मुलाकात करेंगी. वह ट्रेन से ललितपुर गई प्रियंका गांधी रेलवे स्टेशन पर उतरीं. यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उनका काफिला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां कुछ देर रुकने के बाद मृतक किसानों के परिवार से मिलने के लिए पाली अथवा नया गांव जाएंगी.




