छतीसगढ़जशपुर

शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक DEO ने किया सस्पेंड

जशपुर न्यूज़ धमाका – प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शराबी शिक्षक के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले सामने आते रहते हैं और उनपर कार्रवाई भी होती है. इसके बावजूद शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे हैं. एक ऐसा ही ताजा मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला में हुआ. जहां प्रधान पाठक शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा और हंगामा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं मामले में प्रधानपाठक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा. इस अशोभनीय व्यवहार के चलते विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षकों ने उसे डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया. वहीं मामले की बीईओ जांच की गई और रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!