नई दिल्लीदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे सिंधिया समेत चार केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका ///यूक्रेन और रूस के बीच जंग तेज हो गई है। जिस वजह से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को चिंता और अधिक बढ़ गई है। ऐसे में यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। खबरों की मानें तो इस बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द वापस कैसे लाना है इस पर चर्चा कई गई है।

ALSO READ : पुलिस ने दो कबाड़ चोर को किया गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी , ज्योतिरादित्य सिंधिया , किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जाएगा। ये सभी निकासी मिशन के लिए अन्य देशों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों एंव छात्रों की मदद करने का काम करेंगे।

बता दें कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लगाने का प्रयास कर रही है। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है। आज सुबह एयर इंडिया के विमान एआई-1942 से 249 भारतीय रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंचे हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन के तहत अबतक 1156 भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!