
रोम न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार तड़के रोम पहुंचे, जहां इटली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इटली में भारत की राजदूत डॉ. नीना मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया।रोम पहुंचने के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, “प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श के महत्वपूर्ण मंच जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रोम पहुंच गया। मैं रोम की इस यात्रा के दौरान के अन्य कार्यक्रमों की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं।




