मनोरंजनछत्तीसगढ

आर्यन खान ड्रग केस में गवाह प्रभाकर सैल की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत 

मनोरंजन न्यूज़ धमाका :-आर्यन खान ड्रग केस में गवाह प्रभाकर सैल की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई है। प्रभाकर सैल ने ड्रग केस में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। बीते साल जब क्रूज पर NCB ने छापेमारी की थी, उस समय केपी गोसावी नाम के शख्स के साथ प्रभाकर सैल भी थे। आर्यन को जब इस मामले में गिरफ्तार किया गया, उसके बाद अलग तरह की तस्वीर सामने आई।

प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया कि आर्यन ड्रग्स केस में 25 करोड़ की डील थी, जो बाद में 18 करोड़ पर आकर तय हो गई थी। प्रभाकर सैल के वकील ने कहा कि उन्हें शुक्रवार शाम को चेंबूर के माहुल इलाके में अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ा। आपको बता दें कि प्रभाकर सैल ने किरण गोसावी के खिलाफ बयान दिया था, जिन्होंने कथित तौर पर शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से पैसे लिए थे।

समीर वानखेड़े पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप

प्रभाकर सैल ने कहा कि यह पूरी तरह रिश्वतखोरी का मामला था और इस मामले में प्रभाकर सैल ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर आरोप के बाद राजनीति और गरमा गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!