दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग की सड़कों पर लगे ASP सिटी के पोस्टर: संजय ध्रुव की फोटो के साथ लिखा- ‘यहां के दादा हम हैं, और यहां हम दादागिरी करेंगे’

दुर्ग न्यूज़ धमाका // दुर्ग पुलिस के एएसपी सिटी संजय ध्रुव इस समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजने और एक पोस्टर को लेकर खासे चर्चा में हैं। कुछ लोगों ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों में उनके फोटो वाले पोस्टर चस्पा किए हैं। इन पोस्टर पर एएसपी संजय ध्रुव के नाम से लिखा गया है ‘यहां के दादा हम हैं और यहां हम दादागिरी करेंगे’ इतना ही नहीं पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि ‘न्याय मांगोगे तो मैं एफआईआर तुम पर ही कर दूंगा।’

दुर्ग पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से लगाए गए इन पोस्टर को देख पुलिस भी परेशान हैं। पोस्टर लगाने वालों का पता लगाने के लिए मुखबिर और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। इस बारे में एएसपी संजय ध्रुव का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ अराजक तत्व हैं जो पुलिस की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। पुलिस किसी भी दल विशेष को ध्यान में रखकर काम नहीं करती है। पुलिस का काम अपराध को रोकना और जनता को न्याय दिलाना है। जिन लोगों ने भी उनकी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा कृत्य किया है उनका पता लगाया जा रहा है। इसके बाद उच्चाधिकारियों और कानून विशेषज्ञों से चर्चा करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लाठी भांजने की घटना के बाद शुरू हुआ सोशल मीडिया वार

25 जनवरी की शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के खिलाफ ज्ञापन सौंपने दुर्ग कोतवाली गए थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे। इस पर एएसपी सिटी संजय ध्रुव व उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने इन लोगों पर जमकर लाठियां भांजी थी।

इतना ही नहीं संजय ध्रुव को यह तक कहता सुना गया कि यहां का दादा मैं हूं, यहां दादागिरी हम करेंगे। इसके बाद से इस डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट और पोस्टर बैनर वार चला। कुछ लोगों ने तो एएसपी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने की बात तक पोस्ट की। इसके बाद अब चौक चौराहों में पोस्टर लगना और भी चर्चा का विषय बन गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!