कोपरा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ग्राम स्तर पर अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसमें महिला कमांडो की सहभागिता है। कमांडों की सदस्यों ने कहा कि सामाजिक बुराई को मिटाने में हमारा पुलिस का भरपूर सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो को रात्रि भ्रमण के लिए टार्च और सीटी का वितरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में नौ जून को को ग्राम तराामें सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय स्थापित करने, अपराधों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से थाना पांडुका क्षेत्र में विभिन्ना कार्यों व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले महिला कमांडो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण, अनैतिक क्रियाकलापों, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना, साइबर क्राइम, अंधविश्वास आदि सामाजिक बुराइयों से बचने तथा समाज में व्याप्त नशा, जुआ, सट्टा व महिला अत्याचार आदि गतिविधियों के संबंध में तत्काल थाना को सूचित करने के संबंध में बताया।
उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला कमांडो के सहयोग से अब तक अपराध नियंत्रण में पुलिस को मिली सफलताओं के बारे में बताया गया। इस दौरान समस्त महिला कमांडो को रात्रि भ्रमण के लिए टार्च व सीटी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी पांडुका उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर व स्टाफ के साथ महिला कमांडो अध्यक्ष पुष्पा तारा ग्राम कुटेना, दुलारी साहू अकलवारा, शांति साहू रजनकट्टा , केवरा साहू कुरूद, सुनीता बाई पंडरी तराई, संतोषी साहू, गीता कंडरा लोहारसी, लता पांडुका, टिकेश्वरी तौरंगा, श्याम बाई सांकरा, जानकी मुरमुरा, भारती यादव फुलझर, उत्तरा कुम्हार पारा, अनुराधा ठाकुर मोहतरा, पुष्पा बाई बोडराबांधा, मान कुवर घटकररा, लीला उषा दहीबारा, सोमेश्वरी दर्रा, तारा निषाद कुरूद, अनुसुईया कोपरा, खेमी सहजपुर, कौशल भगवंती करहीडी, श्याम बाई सरकड़ा, प्रेमिन बाई पोंड, दया बाई नागझर के साथ समस्त महिला कमांडो सदस्य उपस्थित रहे।