बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में बैंककर्मी युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर में बैंककर्मी युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक और युवती स्कूल फ्रेंड थे। कई सालों बाद उनकी मुलाकात हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान युवक उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। फिर बाद में उसने शादी करने से मना से मना कर दिया। इससे परेशान होकर युवती ने उसके खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है।

सरकंडा क्षेत्र की युवती बैंक में काम करती है। मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर निवासी आशीष अग्रवाल (28) उसके साथ स्कूल में पढ़ता थ। तब दोनों की जान-पहचान और दोस्ती थी। इसके बाद युवती कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर बैंक में जॉब करने लगी। वहीं, आशीष भी अपने कारोबार में लग गया।

कई साल बाद दोनों की 2021 में फिर मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आशीष ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव रखा। उसकी बातों पर यकीन कर युवती ने हामी भर दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!